ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

अल्मोड़ा। अनवरत बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है। छुटपुट भूस्ख्लन की घटनाओं के बीच जिले की 19 सड़के बंद हो चुकी हैं। जिसमें 2 राज्य राजमार्ग और 17 ग्रामीण सड़के हैं।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में कोसी नदी और रामंगगा नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। 24 घंटे में अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र में 67 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

जबकि सबसे अधिक बारिश जैंती में हुई है। यहां 122 एमएम बारिश दर्ज हुई है। लगातार बारिश के ​चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा खैरना-रानीखेत(स्टेट हाईवे), काफलीखान-भनोली-सिमलखेत(स्टेट हाईवे), खूंट-धामस बसरगांव(ग्रामीण मार्ग),अल्मोड़ा घाट में तलेट बैंड से बिरकोला-भैसाड़ी,जैंती-नया संग्रोली मोटर मार्ग, जैंती-पिपली सेल्टा चापड़,ज्वानेड़ी- बक्सवाड़ मोटर मार्ग, घ्याड़ी-मिरगांव मोटर मार्ग, दन्यौली- चौकुना मोटर मार्ग, बसोली-पोखरी मोटर मार्ग, द्वाराहाट-भगतोला मोटर मार्ग,बसौलीखान-मांडू मोटर मार्ग, पोखरी – बैंगनिया मोटर मार्ग, मकड़ाऊ-दशोला मोटर मार्ग, चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा, थुवासिमल-बिमोलाकुंजअरा तथा भुजान-पोखरी मोटरमार्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरी छात्रा को दूसरे ऑटो ने कुचला; मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.