ब्रेकिंग न्यूज़

सुरक्षा के दृष्टिगत आर.टी.ओ क्षेत्र में चलाया कबाड़ियों का सत्यापन अभियान अनियमितता पाए जाने पर कोर्ट के किए चालान

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आगामी दीपावली पर्व के सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद नैनीताल स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

थानाध्यक्ष मुखानी  प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उ0नि0  संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी आर.टी.ओ मय पुलिस टीम के द्वारा आर.टी.ओ क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 02 कबाड़ियों के द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10000- 10000 रुपए के कोर्ट चालान किए गए।

यह भी पढ़ें :  व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.