ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई फ्लैग मार्च किया गया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है हालांकि अभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियो का ऐलान नहीं किया गया।

लेकिन फिर भी लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है जिसको लेकर आज फ्लैग मार्च निकाला गया है।

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण व पारदर्शिता से कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है उन्होंने बताया कि आज नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता एवं शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग सहन नहीं किया जाएगा।

जिस किसी के भी द्वारा चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने सभी से चुनाव के दौरान अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.