नैनीताल में बाइक, टैक्सियों का भारी मात्रा में चालान को लेकर बाइक रेंटल एसोसिएशन द्वारा नैनीताल क्लब में  की बैठक

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शहर में बाइक, टैक्सियों पर भारी मात्रा में चालान को लेकर बाइक रेंटल एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को नैनीताल क्लब में एक बैठक रखी गई।

जिसमें शहर के विभिन्न संगठनों को लेकर वार्ता की गई। बैठक में अपनी कुछ मांगों को लेकर कुमाऊं आयुक्त से सोमवार को वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान नितिन जाटव ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ शहर में टैक्सी बाइक चलने की SOP को लेकर जब भी मीटिंग हुई है।

यूनियन के किसी पदाधिकारी या यूनियन को नहीं बुलाया गया, बिना किसी यूनियन के पदाधिकारी जिला प्रशासन द्वारा अपनी SOP जारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत यहां के स्थाई निवासियों को रोजगार देने के लिए यह योजना चलाई गई थी।

आरटीओ ऑफिस से डायरेक्ट परमिट खोलने से शहर में स्कूटी बाइक का जमावड़ा लग गया है।

इस समस्या को किस तरीके से नियंत्रित किया जाए इसपर बाइक रेंटल संगठन के पदाधिकारी कुमाऊं आयुक्त से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ऐसा दिखाया जा रहा है कि नैनीताल में लगभग 2575 बाइक स्कूटी रेंट पर दी गई हैं लेकिन ये सच नहीं है।

क्योंकि इनमें ज्यादातर व्हीकल हल्द्वानी, भवाली और भीमताल की भी हैं जो नैनीताल शहर में रोज आ- जा रही हैं। यहां के स्थाई निवासियों की जितनी गाड़ी हैं उनकी संख्या कम ही होगी।

सत्यापन के दौरान भी सिर्फ 88 लोगों को ही लिस्ट में पाया गया है, जबकि 2017 के बाद भी कम से कम 150 बाइक स्कूटी शहर में थी।

नितिन जाटव ने कहा कि सोमवार को कुमाऊं आयुक्त से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा कि इसमें अब आगे क्या किया जाएगा?

बैठक में यूनियन के अध्यक्ष संजय सिरोही महासचिव नितिन जाटव, उपाध्यक्ष तारीख खान, ललित मोहन, कमल, महेंद्र, रोहित मिश्रा, यावर खान, इमरान महेंद्र खाती, नितिन कुमार, सुशील कुमार, धीरू, सनी, अहमद एवं कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.