ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल थाने में प्रार्थना पत्र देकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही करने की मांग की

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुई अराजकता और अभद्रता को लेकर आज नैनीताल विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तल्लीताल थाने में प्रार्थना पत्र देकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही करने की मांग की है।
नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा कि 14 अगस्त 2025 को नैनीताल शहर में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दौरान कांग्रेस के कई बड़ी नेता व विधायकों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार, पुलिस प्रशासन, अधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नाम लेकर गाली गलौज करने के साथ ही धमकियां दी गई।

कांग्रेस के लोगों द्वारा कई लोगों के नाम लेकर अभद्र टिप्पणियां भी की गई जिनकी वीडियो स्पेशल मोडिया में तेजी से वायरल हो रही है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को तांक पर रखकर भाजपा पर सदस्यों के अपहरण के अनर्गल आरोप लगा रहे है। जिसके खिलाफ कार्यवाही करने को कहा है।

यह भी पढ़ें :  लखमारा गांव के ऊपर पहाड़ी दरकी, लगातार गिर रहे बोल्डर और पेड़; 70 परिवारों पर मंडराया खतरा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.