नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मां नैना देवी मंदिर के किए दर्शन, नैनी झील में नौकायन का लुप्त उठाया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बॉलीवूड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इनदिनों सरोवर नगरी का दीदार करने अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंची है।

उर्वशी नैनीताल की शांत वादियों में कुछ समय बिताने के लिए यहाँ पहुंची है और उन्होंने नैनीझील में नौकायन का भी लुफ्त उठाया।

नौकायन के दौरान उनके चाहने वालो का तांता लग गया। उनके फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी भी खिंचवाई।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा की शूटिंग करने यहां पहुंची हूं।मेरा बचपन नैनीताल में बीता और यहां आकर बचपन की यादे ताजा हो गई।

वही कल बाबा जागेश्वर धाम के दर्शन किए उसी के बाद अल्मोड़ा के चितई मंदिर में भगवान गोलू देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया फिर नीम करोली महाराज के दर्शन किए और लोगों की वहां पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली। 

आज नैनीताल पहुंची अपने परिवार के साथ भूटिया मार्केट शॉपिंग की और फेमस मोमोस के मजे लिए और इसके साथी प्रसिद्ध बाल मिठाई और सिंगोरी का आनंद उठाया वहीं अभिनेत्री भारतीय क्रिकेटर ऋषि पंत के साथ अपने अफेयर के बारे में दूरी बनाए रखी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, भव्य समारोह में हुआ स्वागत, मुकेश बोरा ने दिलाई पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.