ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल वार्ड नंबर 1 के ब्रेसाइड निवासी हेमू ने देर शाम अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। वार्ड नंबर 1 के ब्रेसाइड क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ब्रेसाइड निवासी हेमू ने देर शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि हेमू रोजमर्रा की तरह बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने उसे फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मल्ला चौफुला में जर्जर आंतरिक मार्ग के निर्माण की मांग तेज, सीसी सड़क बनाने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.