नैनीताल। सुप्रसिद्ध विद्यालय, ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जर्माया के आवास पर एक विशेष कैरल गायन संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्रिसमस के पवित्र उत्सव की शुरुआत का प्रतीक था।

कार्यक्रम में पास्टर जॉन जॉर्ज मुन्नवर, श्रीमती मुन्नवर सहित कई शिक्षकों और अतिथियों ने भाग लिया। चारों ओर सुंदर रोशनी और सजावट से माहौल जीवंत हो उठा।

कैरल गायकों ने “साइलेंट नाइट,” “जॉय टू द वर्ल्ड,” और “ओ होली नाइट”, वी थ्री किंग्स जैसे प्रसिद्ध गीतों के साथ साथ स्थानीय भाषा में भी जागो सोने वालों, तेरा हो अभिषेक, गुनहगारों को देने सहारा आदि क्रिसमस गीत गए।

गायन के साथ-साथ पियानो और ढ़फली की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और “वी विश यू अ मैरी क्रिसमस” गीत के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान और हृदय में आनंद का अनुभव स्पष्ट दिख रहा था।
इस संध्या ने न केवल क्रिसमस उत्सव की शुरुआत को चिह्नित किया, बल्कि विद्यालय परिवार को एक साथ आने और प्रेम, सौहार्द्र, और सामूहिकता की भावना को मजबूत करने का भी अवसर प्रदान किया।
यह आयोजन सभी के लिए एक सुखद अनुभव था और यह आने वाले त्योहार के लिए एक प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.