s3 ग्रीन आर्मी द्वारा चलाया गया सफाई अभियान सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते, पानी के स्रोत के आस पास, मल्लीताल में चलाया गया सफाई अभियान

नैनीताल। सफाई अभियान गोविंद प्रसाद  के नेतृत्व में श्री सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते, पानी के स्रोत के आस पास, मल्लीताल, नैनीताल में आज सफ़ाई अभियान चलाया गया।

 लोगों की आस्था को कूड़े में पड़ा देख साल भर पूजा करने के बाद लोग भगवान को घर से बाहर कूड़े में फेक देते हैं ये कैसी आस्था है।

  जिस भगवान से अपने सब दुख दर्द हरने को पूजा पाठ करते हों उसी भगवान को इस तरह जंगलों में गंदगी में फेक आते हैं।

आज  s3 ग्रीन आर्मी द्वारा उस जगह एक पानी का जलकुंड बनाया है जिसमे  सारी मूर्ती पानी में रखी है ताकि जल्द ही वो गल के मिट्टी बन जाए ।

और सभी से निवेदन है कि अगर आप वहां मूर्ती रखो तो उसी जलकुंड में रखे ।।और बाकी सामग्री के लिए वहां एक गड्ढा भी बनाया गया है तो बाकी सामान आप लोग उसी में ही डाले।।

आज के अभियान में s3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद,शूरवीर सिंह,रवि कुमार,सुरेश चंद्रा और कुछ स्थानीय लोग आदि मोजूद रहे। ‎

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : साह-चौधरी समाज एवं वृंदावन स्कूल द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित होगी एपण प्रतियोगिता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.