जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में आज उजाला सिग्नस सैन्ट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ जिला जज सुबीर कुमार, प्रथम एडीजे विक्रांत, सीजेएम रवि प्रकाश एवं सिविल जज हर्ष यादव ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर किया।नैनीताल :  जिला बार एसोसिएशन ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

यहां पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में लगभग 150 अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण हेतु रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें हृदय संबंधी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ऑख से सम्बन्धित और अन्य बीमारियों के बारे में चिकित्सकों ने परामर्श एवं जॉच की। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए अधिवक्ता सहित आम लोग भी यहां पर पहुंचे।

इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर योगेश नागेन्द्र (हदय रोग विशेषज्ञ), डॉं मानसी सेठी अरोड़ा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ विजय चन्याल (जनरल फिजिशियन), डॉ आरती कश्यप (महिला रोग विशेषज्ञ) द्वारा निःशुल्क निरीक्षण व परामर्श प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त निःशुल्क ई०सी०जी०,बी० पी०, व शुगर की जॉच की गई तथा मोतियाबिन्द का ऑपरेशन, फोल्डेबल लेन्स लगाकर फैको तकनीक से भी निःशुल्क की गई।

स्वास्थ शिविर का आयोजन बार एसोसिएशन नैनीताल व संयोजक अधिवक्ता रितेश कुमार सागर द्वारा किया गया।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष अनिल हर्नवाल, संयुक्त सचिव मनीष काण्डपाल, उजाला सिग्नस सैन्ट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के अंकिता शर्मा, पंकज, योगेश सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.