देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11.08.2025 की दोपहर 01:30 बजे जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 12.08.2025 को कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना के दृष्टिगत “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

जिससे जनपद अन्तर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है।

जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/ नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 12.08.2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 12.08.2025 (मंगलवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित संमस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे।

मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

नैनीताल : भारी बारिश के चलते जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी…

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी को पुण्यतिथि एवं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि,रुद्रपुर चौक पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.