नैनीताल में होटल एसोसिएशन की पदाधिकारियो की अच्छी पहल अपनी तरफ से निर्धन महिला को चेक वितरित किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। निर्धन महिला को मदद को आगे आए होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने नैनीताल में जीवन ज्ञापन करने वाली एक महिला को एम्स में इलाज करने के लिए कर चेक वितरित किया।

महिला इलाज करने को लेकर असमर्थ थी।महिला के इलाज में करीब दो से ढाई लाख रुपए खर्चा आ रहा था इसके लिए महिला को इलाज करने को लेकर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी आगे आए।

होटल एसोसिएशन की महासचिव वेद शाह ने बताया कि एक महिला जो काफी निर्धन वर्गी की है और (स्पाइन) रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या से ग्रसित है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी जल्द से जल्द सर्जरी करवाना जरूरी है।

जिसके लिए करीबन 2 लाख से ऊपर का खर्चा आ रहा था लेकिन महिला आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते इलाज नहीं कर पा रही है।

जिसको देखते हुए होटल संगठन पदाधिकरियो द्वारा महिला की अपनी तरफ से आर्थिक मदद की गई है। जिससे महिला को कुछ मदद कर सके और वह दिल्ली में अपना इलाज करा सके। 

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ,चंद्र प्रकाश भट्ट कोषाध्यक्ष, सिन्हे छाबड़ा , उप सचिव, रमन जीत सिंह, हारून खान, नगर के वरिष्ठ नागरिक भानु प्रकाश शाह, समाजसेविका सरस्वती खेतवाल आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.