नैनीताल में जल संस्थान ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही राजस्व वसूली के प्रयास शुरू कर बकायदारों को चिन्हित कर नोटिस भेजा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही जल संस्थान ने राजस्व वसूली के प्रयास शुरू कर दिए हैं। तो वही बकायदारों को चिन्हित कर नोटिस भेजा जा रहा है। इन पर 10 हज़ार से अधिक के बिल बकाया हैं।

बड़ी बात तो ये है की सरकारी विभागों का लगभग 6 करोड़ 61 लाख का पानी का बिल बकाया है।नैनीताल : जल संस्थान ने राजस्व वसूली के प्रयास किए तेज, बकायदारों को भेजा नोटिस
अधिशासी अधिकारी रमेश सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जल संस्थान के नैनीताल डिवीजन को इस साल 24 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है जिसमें से अब तक 13 करोड़ वसूल कर लिए गये हैं।

राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं के बिलों में विलंब शुल्क में 100 प्रतिशत छूट जल संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही। तो वही पेयजल के राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए बड़े बकायेदार को सूचीबद्ध कर और नोटिस भेजकर जल्द बकाया जमा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा इसके बाद इनकी आरसी काटकर प्रशासन से वसूली कराई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में किया पुतला दहन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.