ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

कुमाऊं कमिश्नर सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने डीएसए मैदान स्थित पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, पार्किंग में कूड़ा देखकर नगर पालिका अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मा.मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को नैनीताल जिला मुख्यालय स्थित डीएसए मैदान स्थित पार्किंग स्थल, भोटिया मार्केट आदि क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने भोटिया मार्केट, पार्किंग स्थल, डीएसए मैदान क्षेत्र में कई स्थानों में काफी गंदगी पाए जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्र में जगह जगह कूड़ा करकट और गंदगी पाई गई।

जिस पर उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई में लापरवाही होने पर संबंधित पार्किंग ठेकेदार का 15 हजार का चालान त्वरित काटने के साथ ही इस संबंध में की गई कार्यवाही से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चालानी कार्यवाही करने के पश्चात भी साफ सफाई में भविष्य में लापरवाही पायी जाती है तो ठेकेदार का टेंडर निरस्त आदि कार्यवाही की जाय।

उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में 24 घंटे एक कर्मचारी की नियमित रुप से तैनाती भी की जाय। उन्होंने पालिका के अधिकारियों से नगर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान,मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला,अपर आयुक्त जे एस नगनियाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना एसडीएम प्रमोद कुमार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीपक गोस्वामी व विनोद सिंह जीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया अनोखा तोहफा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.