ब्रेकिंग न्यूज़
श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजरनैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मल्लीताल 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट के शिकायत का संज्ञान लिया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बासी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए।

दीपा भट्ट द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की गई कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजरानी पड़ी।

दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दीपक रावत ने उप निरीक्षक मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुजुर्ग महिला की शिकायत का लिया संज्ञान नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुजुर्ग महिला की शिकायत का लिया संज्ञान नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुजुर्ग महिला की शिकायत का लिया संज्ञान नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुजुर्ग महिला की शिकायत का लिया संज्ञान नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुजुर्ग महिला की शिकायत का लिया संज्ञान

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी, अराजकता की तो होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.