ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मॉल रोड में माँ नैना देवी व्यापार मंडल ने नगर पालिका से यूरिनल लगवाने की माग 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा आज नगर पालिका प्रशाशक के ऐन गोस्वामी और अधिशासी अधिकारी श्री राहुल आनंद जी को मॉल रोड में नानक रेस्टोरेंट के बग़ल में बनने जा रहे पिंक टॉयलेट के साथ या समीप वाले एक प्लेटफार्म जो ख़ाली है वहाँ एक यूरिनल लगवाने के लिए आग्रह किया गया।

चुकी वहाँ पहले पूरा बाथरूम होता था और यह यहाँ के सभी व्यवसायियों की भी ज़रूरत और पर्यटक के लिए भी यह अतियाव्यशक है।

यहाँ पर खुले में पेशाब होता है जिससे बीच मॉल रोड में बेहद बदबू का सामने करना पड़ता है और पर्यटक भी कई बार इसकी शिकायत दुकानदारों से करता है और मॉल रोड की छवि और नैनीताल पर्यटन के लिए यह अच्छी बात नहीं है।

कुछ समय पूर्व इसी पिंक टॉयलेट प्रोपोज़्ड और उसके बग़ल के ट्रांसफार्मर से एकदम सटी जगह पर यहाँ नगर पालिक का कूड़ा वाला बड़ा कंटेनर था जिसे हटा दिया गया।

इस प्लेटफार्म को जो की अभी भी है और अच्छी ख़ासी बड़ी जगह है वहाँ भी यूरिनल और उसके साथ सूखा कूड़े वाली एक बड़ी बॉटल जो की अनामिका रेस्टोरेंट के पास लगाई गई है वैसे यहाँ भी लगाई जा सकती है। इस जगह पर दोनों बातों का निवारण संभव है

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा विनम्र अनुरोध किया गया की की स्थानीय दुकानदारों और मॉल रोड की स्वच्छता और नैनीताल की पर्यटन छवि सभी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुऐ अगर आपके द्वारा इस की तुरंत ही स्वीकृति प्रदान करा दी जाएगी तो अत्यंत सराहनीय होगा और पिंक टॉयलेट के साथ ही यह कार्य भी संपन्न हो जाएगा।

वार्ता में कमेटी सदस्य राहुल आहूजा, सचिव शिव शंकर मजूमदार, कोषाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह और संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन शामिल रहे।नैनीताल : माँ नैना देवी व्यापार मंडल ने नगर पालिका से यूरिनल लगवाने की मांग

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नाव चालक और पर्यटकों में विवाद, मारपीट के बाद मॉल रोड पर मची अफरा-तफरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.