नैनीताल। लब्धप्रतिष्ठित कुमाउनी साहित्यिक पत्रिका पहरू (जो अल्मोड़े से प्रकाशित होकर पूरे देश-विदेश में प्रसारित है) प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाउनी लेखन महोत्सव का आयोजन करती है।

इस वर्ष दिनांक 7,8,9 नवंबर को रुद्रपुर में होने वाले राष्ट्रीय कुमाउनी सम्मेलन में इसके तत्वावधान में प्रतिष्ठित तारा जोशी स्मृति बाल लेखन प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरागांव के कक्षा 8 के छात्र मयंक की कहानी का चयन हुआ है।

मयंक को इस उपलब्धि में प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। डा. प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में इस विद्यालय के बच्चों ने प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कुमाउनी सम्मेलन में अपनी सहभागिता प्रस्तुत की है।

साथ में अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध बाल पत्रिका बालप्रहरी में भी यहां के बच्चों की साहित्यिक रचनाएं प्रकाशित- प्रसारित होती रहती हैं।

मयंक के चयन होने पर कई अभिभावकों और संस्थाओं ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.