नैनीताल में पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने विद्युत विभाग के खिलाफ टॉर्च मार्च निकाला

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिकाध्यक्षा और सभासदों ने टोर्च मार्च निकाला कर विधुत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर की सभी स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटने के विरुद्ध चल रहा है विरोध।नैनीताल : पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने विद्युत विभाग के खिलाफ निकाला टॉर्च मार्च

    सरोवर नगरी नैनीताल की पालिकाध्यक्षा सरस्वती खेतवाल और सभी वार्ड के सभासदों ने नगर की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटने और नगर को अंधकार में कट रखने के विरोध में टोर्च मार निकाला।नैनीताल : पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने विद्युत विभाग के खिलाफ निकाला टॉर्च मार्च

टोर्च मार्च मल्लीताल से मॉलरोड होते हुए तल्लीताल तक निकाला गया। सभी ने अपने मोबाइल के टोर्च जलाकर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध किया हैं।

वही सभासद जितेंद्र पांडे जीनू ने बिजली के खंभे में चढ़कर जमकर विरोध कर अपनी भड़ास निकाली।

  वहीं पालिकाध्यक्षा सरस्वती खेतवाल ने कहा कि विधुत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट कनेक्शन काटने के कारण पूरा शहर अंधकार में डूब गया है।

कहा आज सांकेतिक मार्च के बाद अगर कल से स्ट्रीट लाइट चालू नही की जाती तो वो धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। 

  वहीं विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी एस.के. सेहगल ने दूरभाष से बताया कि नगर पालिका पर 4 करोड़ 12 लाख का बकाया है।

विद्युत विभाग द्वारा पालिका को होली से पहले भी भुगतान के लिए नोटिस भेजा था, भुगतान नही होने कामपर दोबारा उन्हें नोटिस दिया गया।

जिसके बाद विभाग को मजबूरन स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटना पड़ा।

पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने यह भी कहा अगर यह स्ट्रीट लाइट नहीं जलाते हैं तो तो कल 12:00 तक पूरे कार्यालय को बंद कर दिया जाएगा।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा, “हमारी बार-बार की शिकायतों के बावजूद ऊर्जा निगम ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया है।

नगरवासियों को अंधेरे में चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान चाहते हैं।”

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शहर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट लाइटों का नहीं जलना सुरक्षा के लिए खतरे की बात है और यह स्थिति जल्द सुधारी जानी चाहिए।

इस दौरान प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, मनोज शाह जगाती, सभासद जितेंद्र पांडे, अंकित चन्द्रा, पूरन बिष्ट, गीता उप्र्ती, सुरेंद्र बाबुलाल, काजल आर्या, मुकेश कुमार जोशी मंटू रमेश प्रसाद भगवत रावत सहित कई लोग शामिल हुए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.