नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में आगमन के पश्चात नैना देवी मंदिर के दर्शन कर, संभाला नैनीताल जनपद का कार्यभार।

नैनीताल। नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में आगमन के पश्चात आज  सर्वप्रथम मां नैना देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात उन्होंने नैनीताल में जिले के पुलिस मुखिया का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया गया।

     डॉ. मंजूनाथ टी.सी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अब तक के अपने करियर में उन्होंने सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, एसपी कुम्भ, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी उधमसिंहनगर, एसपी अभिसूचना मुख्यालय तथा पूर्व में रेलवेज में बतौर कप्तान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं, तथा दिल्ली हॉस्पिटल में भी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दें चुके हैं। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सड़क निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, मौसम खुलते ही अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने में जुटे विभाग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.