ब्रेकिंग न्यूज़

बनभूलपुरा पुलिस ने दो मामलों में  2 सट्टेबाज़ों को किया गिरफ्तार मौके से नगदी व सट्टा सामग्री बरामद

 हल्द्वानी।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में जुआ / सट्टा के कारोबार की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

 पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 02 अलग अलग मामलों में 2 व्यक्तियों को सट्टे की खाई-बाडी करते हुऐ गिरफ्तार किया गया।

     चैकिंग व गश्त  के दौरान पुलिस ने 1- खालिद उर्फ राजू पुत्र मो० ताहिर निवासी ला० न० 17 गफूर हलवाई के पास थाना बनभूलपुरा उम्र 28 वर्ष को सट्टे की खाई बाडी करने घटना स्थल ला० न० 18 में अबरार के घर के बगल वाली गली मे थाना बनभूलपुरा को सट्टा पर्ची पैन गत्ता व नकदी 1180 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया ।

जिसके विरुद्व थाना हाजा मे सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 46/25 धारा 13 जी एक्ट दर्ज किया गया।

 2- अभियुक्त अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ निवासी ला० न० 18 बनभूलपुरा जिला ‘नैनीताल उम्र 35 वर्ष को ला० न0 18 थाना बनभूलपुरा को सट्टा पर्ची पैन गत्ता व नकदी 1170 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिसके विरुद्व थाना हाजा मे मुकदमा अपराध संख्या अपराध संख्या-47/2025 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल ने आयोजित की आउटरीच कार्यशाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.