ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

ऐक्शन मोड़ में नैनीताल जिले के कप्तान मीणा

सोशल मीडिया पर शिकायत पर 6 युवकों पर की कार्यवाही, 04 वाहन सीज

स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़र

स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 6 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़र

पुलिस ने सिखाया सबक 4 वाहन किये सीज

     नैनीताल।  पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें। 

      सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने पर, एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने *पीली कोठी क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया और 6 युवकों को रैश ड्राइविंग, स्टंट किये जाने पर थाने लाया गया।

    उक्त सभी 6 युवकों अभय बिष्ट, रेहान अहमद, आयुष बिष्ट ,हर्ष आनंद, विकास रस्तोगी, शिवा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3 बाइक और 1 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर सीज किया गया है। 

       युवकों की काउंसलिंग की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सलाह दी गई।

सभी युवकों ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने हेतु कहा गया।

    नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.