ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने खैरना क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के लिए कुमाऊनी भाषा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम, दी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी।

 नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने  नैनीताल जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य को गति प्रदान करते हुए  दिनांक 28/10/2023 को मिटोरस ट्रस्ट उद्यम संस्था और हैप्पी चील्ड्रेंस लाइब्रेरी कैलाश पुष्प के संयुक्त तत्वावधान में नैनीताल जिले के खैरना चौकी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 सीम गांव में “खुशी का एक दिन” कार्यक्रम में उपस्थित करीब 300 स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक  दिलीप कुमार द्वारा स्थानीय कुमाऊनी भाषा में जागरुक करते हुए महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा ,साइबर अपराध, यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों 112, 1098, 1090, 1930, 1905 आदि के बारे में बताया गया।

सभी को उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौराशक्ती मॉड्यूल की जानकारी भी दी गई। ग्रामीण महिलाओं ने नैनीताल पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम की अत्यधिक सराहना की।नैनीताल पुलिस ने कुमाऊनी भाषा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

यह भी पढ़ें :  भीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्ध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.