नैनीताल पुलिस ने जनपद में नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु हल्द्वानी, बनभूलपुरा, लालकुआं तथा काठगोदाम क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

नैनीताल। आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च तथा चेकिंग की जा रही है।नैनीताल पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु किया फ्लैग मार्च

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा हल्द्वानी, लालकुआ, बनभूलपुरा तथा काठगोदाम क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

✅  राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में तथा थाना बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17, बड़ी रोड, छोटी रोड, लाइन नंबर 8, नई बस्ती, राजपुरा, इंदिरा नगर, कल्याणपुरा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

✅  दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 2, 3 व 4 में फ्लैग मार्च निकाला गया।

✅  दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पंचक्की, दमुवादूंगा तथा चौंफला चौराहा में फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर जनता को निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने तथा क्षेत्र में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले अवांछनीय तत्वों के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित करने की अपील की गई।

चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फ्लैग मार्च के दौरान यह भी सूचित किया जा रहा है कि चुनावी माहौल के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की IPS तृप्ति भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, CBI में बनीं पुलिस अधीक्षक; 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकराकर बनी थीं IPS
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.