हल्द्वानी। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट की जातिवादी राजनीति को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग से होने के बावजूद गजराज पर हमेशा ठाकुर-ब्राह्मणों के बीच जातिगत खाई और मतभेद पैदा करने के आरोप लगते रहे हैं। इस बार हल्द्वानी की जनता ने उनकी ऐसी राजनीति को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम की महापौर सीट इस बार ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई, तो भाजपा के गजराज बिष्ट ने तुरंत ओबीसी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर दिया।

इससे ओबीसी समाज में नाराजगी फैल गई, क्योंकि यह वर्ग इसे अपना हक छीनने के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में गजराज बिष्ट अब तक राजपूत कोटे की राजनीति करते रहे और उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण पद भी इसी आधार पर मिलते रहे। लेकिन इस बार उनकी जाति छुपाने की रणनीति से राजपूत मतदाता भी नाराज बताए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गजराज बिष्ट ठाकुर-ब्राह्मणों के बीच मतभेद पैदा कर सनातन धर्म को बांटने की कोशिश की। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान हिंदू-मुस्लिम का रंग देने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने अपने बयान में साफ किया है कि उन्हें मुस्लिम वोट की जरूरत नहीं है।

जिसके बाद हल्द्वानी के मतदाता अब उनकी जातिवादी और विभाजनकारी राजनीति को नकारने के मूड बना चुके हैं।

उन्होेंने कहा कि गजराज बिष्ट पर स्वार्थी और मौकापरस्त है, जो अपनी राजनीति चमकाने के लिए उल्टे-सुल्टे बयानों को दे रहे है। ऐसे में हल्द्वानी की जनता गजराज बिष्ट को सबक सिखाने को तैयार है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.