नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को गुमशुदगी के प्रकरणों में संवेदनशील होकर कार्य करने तथा गुमशुदाओं की तत्काल बरामदगी करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेशानुसार मल्लीताल और हल्द्वानी पुलिस टीमों द्वारा आज 02 गुमशुदा नाबालिको की बरामदगी की गई है।

✅ दिनांक 22/08/2025 को वंसू कन्वाल पुत्र रूपा देवी निवासी आईआर पाटा, मल्लीताल नैनीताल प्रातः घर से गुम हो गया। बालक की माता द्वारा थाना मल्लीताल आकर बालक की गुमशुदगी की सूचना दी गई।

सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत मल्लीताल व उप निरीक्षक दीपक सिंह कार्की द्वारा पुलिस टीम के साथ तुरंत खोजबीन प्रारम्भ की गई।

पुलिस की सतर्कता व त्वरित प्रयास से उक्त गुमशुदा बालक को मल्लीताल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा उसकी माँ के सुपुर्द किया गया।

✅ कोतवाली हल्द्वानी में पंजीकृत मुकदमा FIR न0 196/25 से संबंधित गुमशुदा राजलक्ष्मी पुत्री संजय सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी कृष्णा कॉलोनी अतिथि रेस्टोरेंट के सामने रामपुर रोड हल्द्वानी जो दिनांक 18.06.25 से गुमशुदा थी।

राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों में छानबीन तथा अथक प्रयासों द्वारा गुमशुदा बालिका को आज नोएडा सेक्टर बी0से0एक0 प्राइवेट कंपनी से सकुशल बरामद कर लिया गया।

गुमशुदाओं को सकुशल वापस पाकर उनके परिजनों ने पुलिस को आभार व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.