रामनगर पुलिस ने अवैध रूप से लगाई 4 नशे की भट्टियो तथा मौके पर 15,000 लीटर लहन किया नष्ट

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य में चलाये गए “Drug Free Devbhoomi” मिशन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तुमड़िया डाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों /अवैध शराब का निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा दि0 09.04.25 को दौरानै चैकिंग तुमड़िया डाम के टापुओ व किनारो पर अवैध रूप से लगायी गयी 04 अदद भट्टियो को नष्ट करते हुए मौके पर लगभग 15,000 लीटर लहन को नष्ट किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.