ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

पर्यटकों को खूब लुभा रहा है स्कूटर जमकर ले रहे है सेल्फी

आपकी सेवा एवं सुरक्षा में तैनात है नैनीताल पुलिस

नैनीताल का खूबसूरत शहर पर्यटकों से भर गया है। देश-विदेश से आये सैलानी नैनीताल की सर्दी, शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने यहाँ पहुँच रहे हैं। शहर में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह बढ़ा हुआ है।

एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने प्रमुख बाजार, नैनी झील और मॉल रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा हेतु तैनात किया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मी अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर गश्त कर रहे हैं, जिससे उनकी तैनाती और गश्त तेज और प्रभावी हो रही है। यह पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बच्चे-बड़े सभी मुस्कुराते एवं निर्भय होकर सेल्फी ले कर आनंद ले रहे हैं। शिगवे स्कूटर के माध्यम से पुलिसकर्मी सड़कों पर बिना रुकावट के अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा का एहसास और बढ़ गया है।
नैनीताल पुलिस की ओर से सभी पर्यटकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.