ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं, बनभूलपुरा पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की दी जानकारी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद नैनीताल में सभी थाना प्रभारियों को स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मुख्य-मुख्य बाजार क्षेत्रों, गांवों/ कस्बों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश फर्त्याल द्वारा SKM स्कूल बिंदुखत्ता के स्कूली बच्चों को मय नशे के प्रति जागरूक करते हुए साइबर क्राइम व पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा शौ नीरज भाकुनी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज इंद्रानगर बनभूलपुरा में साईं कृपा ट्रस्ट से नाट्य रूपान्तरण के माध्यम से नशामुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
स्कूली छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशा न करने हेतु प्रेरित किया गया।
सभी को देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वालों के सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.