ब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, पीआरओ हेमा ऐठानी और निरीक्षक कैलाश सिंह भैसोड़ा सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पीआरओ हेमा ऐठानी सम्मानित

नैनीताल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

एसएसपी नैनीताल की पीआरओ हेमा ऐठानी को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान नैनीताल पुलिस लाइन में आयोजित परेड कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों द्वारा सम्मानित किए जाने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हेमा ऐठानी को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

वहीं, हल्द्वानी से जुड़ी एक अन्य उपलब्धि में कुमाऊं परीक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल में तैनात निरीक्षक कैलाश सिंह भैसोड़ा को भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ द्वारा उन्हें प्रशस्ति सिल्वर डिस्क (सेवा के आधार पर) मेडल से नवाजा गया।

पुलिस विभाग में लंबे समय से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले निरीक्षक कैलाश सिंह भैसोड़ा को यह सम्मान उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए दिया गया।

सम्मान समारोह के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सम्मानित अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के 124वें वर्ष में कदली वृक्ष चयन की परंपरा शुरू, मंगोली में विधि-विधान से हुआ पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.