नैनीताल के हर्मिटेज सभागार में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसीएशन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। हर्मिटेज सभागार में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसीएशन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री शांति मेहरा और विधायक सरिता आर्या जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा दर्मवाल व पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने दीप प्रजोलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

  सम्मान समारोह में शासकीय विभागों से सेवानिवृत्त हुए 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 

   अधिवेशन में जनपद भर से आए राजकीय पेंशनधारियों ने रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा उन्हें गोल्डन कार्ड होने के बावजूद निजी अस्पतालों में उन्हें ईलाज नही मिल पा रहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्यकीय पैशनर्स की पैशन से राशीकरण की धनराशि की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष 8 माह किए जाने के साथ ही गोर्ल्डन कार्ड योजना में जो पैशनर्स पुन सम्मिलित होना चाहते है ।

उन्हें यथाशीध उक्त योजना में सम्मिलित करने के आदेश जारी करने के साथ मे राज्यकीय व निजी चिकित्सालयों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता एंव वरीयता के आधार पर चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

अधिवेशन में विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने पेंशनर्स एसोसिएशन को और संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए विधायक निधि से दो लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।

तथा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने उपस्थित समस्त पेंशनरों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 

       अधिवेशन का संचालन करते हुए संगठन के महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने संगठन की ओर से 9 सूत्री मांग पत्र उपाध्यक्ष ( दर्जाधारी मंत्री) वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद शांति मेहरा को प्रस्तुत करते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए सकारात्मक कदम उठाएगी। 

      अधिवेशन में ,संगठन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट, संरक्षक आर ए प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी,के एस कार्की, लक्ष्मण सिंह नेगी, सुनील साह,डा मधुबाला के एस राठौर,यतेन्द्र कुमार शाह, ललित मोहन पांडेय, दीपक साह,एच एस महरा भोपाल सिंह करायत, उमेश मिश्रा, आनन्द राम, चैत्र सिंह बिष्ट, गंगा राम सहित भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राजीव नगर बिंदुखत्ता में रामलीला के तृतीय दिवस का शुभारंभ, सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया दीप प्रज्वलित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.