ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने ब्रीफिंग में सेवा और सजगता के संदेश के साथ दिए अहम निर्देश

नैनीताल। आगामी दिनांक 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मन्दिर मेले के सकुशल संचालन एवं आगामी पर्यटन सीजन की सफल व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल/SSB/PAC तथा जनपद नैनीताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने अब तक की ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी पुलिस बल को बधाई एवं उत्साहवर्धन किया और आगामी दिनों के लिए सतर्क एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा निम्न निर्देश दिए गए।

मित्रता एवं सुरक्षा के भाव से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सहायता को प्राथमिकता देने का निर्देश।
डायवर्जन योजना एवं शटल सेवाओं के समुचित उपयोग की जानकारी दी गई, एवं सभी को पालन कराने के भी निर्देश दिए गए।

सभी थानों, चौकियों एवं अधिकारियों को पुलिस बल के रहने, खानपान आदि की पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जाम की स्थिति की मॉनिटरिंग कर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचित करने हेतु बताया गया।

सोशल मीडिया, टूरिस्ट मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखने एवं मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से बचने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता की सहायता एवं ड्यूटी पर पूर्ण ध्यान केंद्रित किया जा सके।

एसएसपी नैनीताल ने सभी पुलिसकर्मियों को विजन क्लियर रखने, सजग एवं संवेदनशील रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ यह संदेश भी दिया गया कि “अगले 10 दिन न सिर्फ चुनौतीपूर्ण हैं, बल्कि नैनीताल पुलिस के सेवा संकल्प को दर्शाने वाले दिन भी हैं।”

जनपद नैनीताल पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कैंची धाम मेला एवं पर्यटन सीजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु/पर्यटक हित में संपन्न कराने हेतु कार्यरत है।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार,महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!