ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल टैक्सी विवाद, बुकिंग रद्द होने से बढ़ सकती हैं पर्यटकों की मुश्किलें

हल्द्वानी। पर्यटन सीजन की शुरुआत के बीच नैनीताल में टैक्सी संचालन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टैक्सी यूनियन ने प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

यूनियन का कहना है कि एक ओर प्रशासन टैक्सी चालकों को नैनीताल में सवारी लेकर आने के लिए कहता है, जबकि दूसरी ओर वहां पहुंचने पर चालान काटे जा रहे हैं और चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

इसी विरोध में टैक्सी यूनियन ने बड़ा फैसला लेते हुए आज से नैनीताल के लिए सभी पुरानी बुकिंग रद्द करने और नई बुकिंग नहीं लेने का ऐलान किया है।

टैक्सी चालकों का कहना है कि प्रशासन की नीतियों के कारण उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है और लगातार कार्रवाई से वे परेशान हैं।

यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। टैक्सी चालकों ने प्रशासन से स्पष्ट नीति लागू करने और अनावश्यक चालान व कार्रवाई बंद करने की मांग की है।

टैक्सी यूनियन के इस फैसले का असर अब पर्यटन कारोबार पर भी पड़ सकता है। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक काठगोदाम रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जहां से वे टैक्सियों के माध्यम से नैनीताल और अन्य पर्यटन स्थलों तक सफर करते हैं।

ऐसे में बुकिंग रद्द होने और नई बुकिंग बंद किए जाने से पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.