ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल यातायात पुलिस ने मल्लीताल क्षेत्र में चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “सड़क सुरक्षा माह” में सार्थक परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से  हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा  संजय गर्बयाल सीओ ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में  उमानाथ मिश्र, उपनिरीक्षक यातायात नैनीताल व यातायात टीम द्वारा मल्लीताल क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

➡️ सैनिक स्कूल मल्लीताल में जाकर छात्र–छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

सभी को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल घायलों की हर संभव मदद करने हेतु अपील की गई। साथ ही किसी ही प्रकार की पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क करने को कहा।

➡️ मल्लीताल के टैक्सी संचालकों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

सभी को वाहनों को सही स्थिति में रखने तथा प्रपत्र और फिटनेस अध्यावधिक करने कहा गया। सभी से सुझाव और समस्याएं भी जानी गईं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.