ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

शांतिनगर और जवाहर नगर गांवों में सड़कों तथा नहरों पर व्यापक पैमाने पर हुए अतिक्रमण के मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधम सिंह नगर के तहसील किच्छा  के शांतिनगर और जवाहर नगर गांवों में सड़कों तथा नहरों पर व्यापक पैमाने पर हुए अतिक्रमण के मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

कार्यवाहक न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की युगलपीठ में इस मामले पर सुनवाई हुई।

खमिया नंबर – 1 गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पूरण सिंह चौहान की ओर से इस मामले को चुनौती देते हुए कहा गया कि तहसील किच्छा के खमिया नंबर -एक, दो, शांतिपुरी एवं जवाहर नगर गांवों में सन् 1960-61 में बंदोबस्ती पांच सड़कों की व्यवस्था की गयी थी।

इनमें से एक सड़क अतिक्रमण के चलते गायब है जबकि चार सड़कों पर व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। आलम यह है कि लगभग 22 फीट चौड़ी 50 किमी की सड़कें अतिक्रमण के चलते मात्र 08 फीट रह गयी हैं।

यह भी पढ़ें :  फ्लाईओवर हादसा: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप

You missed

error: Content is protected !!