ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

पुलिस ने नियम विरूद्व चलने वाले 1082 चालकों पर की कार्यवाही ,45 वाहन सीज, 135 डीएल निरस्तीकरण

नशे में खतरनाक ड्राइविंग करने वाला गिरफ्तार

 नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं ऐसे वाहन चालक जो स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं के विरूद्व सभी थाना/यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों को नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्दे दिये गये निर्देश

   डां0 जगदीश चन्द्र एसपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में समस्त थाना/चौकी/यातयात एवं सीपीयू प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, बिना हेलमेट, मोबाईल पर बात करते वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

    इसी क्रम में आज ब्लॉक ऑफिस के सामने कालाढॅूगी रोड मुखानी के पास नशे में खतरनाक तरीके से वाहन संख्या- यूके-04एडी-5608 स्कूटी चलाते पाए जाने पर चालक देवेन्द्र सिंह निवासी- राम बिहार कॉलोनी पीलीकोठी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उक्त के विरूद्व धारा- 39/192/184/202/207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

     चैकिंग के दौरान दिनॉक- 13.10.2023 को 278 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 16 वाहन सीज कर 44 चालकों के डीएल निरस्तीकरण हेतु कार्यवाही की गयी तथा 103400 रूपये का जुर्माना जमा करवाया गया।

विगत 05 दिवस में 1082 चालकों के विरूद्व कार्यवाही, 45 वाहन सीज, 135 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 4,16,400 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार

You missed

error: Content is protected !!