ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आज से तीन दिवसीय जोहर महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हो गई है। सीमांत  पिथौरागढ़ जिले के बॉर्डर में रहने वाले दारमा, व्यास और चौदास घाटी की संस्कृति की झलक जोहार महोत्सव के शुभारंभ में भव्य झांकी में दिखाई दी।

पूरी तरह से पर्वतीय  खान-पान और वेशभूषा और संस्कृति को अपने में समेटे हुए जोहर महोत्सव तीन दिनों तक आयोजित होगा।

जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों का शानदार प्रदर्शन होगा इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र की लोक संस्कृति और लोक कला की सुंदर झलक भी देखने को मिलेगी।

विगत 13 वर्ष से हल्द्वानी में लग रहे जोहर महोत्सव में लोगों को एकजुट करने और अपनी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस जवाहर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोलिया ने बताया कि 60 से अधिक स्टॉल स्थानीय उत्पादों के लगे है। इसके अलावा 54 से अधिक स्थानीय टीमों द्वार रंगारंग प्रस्तुतियों को तीन दिवसीय जोहर महोत्सव में देखने को मिलेगा।

घर से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर आई महिलाओं ने बताया कि पूरे साल वह इस जोहर महोत्सव का इंतजार करते हैं। जहां उनके अपने क्षेत्र के लोग अपनी एक वेशभूषा और लोक संस्कृति की एक छटा के भीतर दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें :  विशेष संपर्क अभियान के तहत सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

You missed

error: Content is protected !!