ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

 नैनीताल में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत हर्षोल्लाह के साथ मनाया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। यूं तो करवा चौथ का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन पहाड़ों की सुहागिनों को व्रत पूरा करने के लिए एक विशेष परीक्षा देनी पड़ती है।

यहां तो चांद पहाड़ के पीछे छिप जाता है, जिसके कारण पत्नियों को घंटों उसका अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है।

      नैनीताल में आज कुछ महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। सुहागन महिलाओं ने अपने पति की सुरक्षा, सफलता और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए ये व्रत रखा।

दिनभर घर में काम करने के बाद इन सुहागिनों को व्रत पूरा करने के लिए कुछ देर और इंतजार करना पड़ा। सुबह से सुहागिन महिलाएं भूखी प्यासी रही।

शाम को महिलाओं हल्द्वानी रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में हनुमानगढी के पास और भवाली मार्ग पहुंची। ये सुहागिनें अपने जोड़े के साथ वहां पहुंची थी।

शाम लगभग 8:20 बजे शहर से बाहर चांद के दीदार के साथ ही महिलाओं ने अपना व्रत भी खोला। जोड़े में आई महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला।

सुहागिन दीपा जोशी ने बताया की वो 2 साल से करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं और पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए कामना करती हैं

यह भी पढ़ें :  चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की नजर, क्विक रिस्पांस से 48 घंटे, 24 घंटे और कुछ घंटों में तीन बड़े मामलों का खुलासा

You missed

error: Content is protected !!