ब्रेकिंग न्यूज़
पिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार
खबर शेयर करे -

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हवा में उछला बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल

नैनीताल। रामनगर में दर्दनाक हादसे का फुटेज सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में रामनगर के कारोबारी के बेटे की ऑडी कार से दूसरे वाहनों का टकराना बताया जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर डिग्री कॉलेज स्थित मार्ग पर ऑडी कार से बाइक सवार दो लोगों को भीषण टक्कर हो गई।

टकराव के बाद कार चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और बेकाबू कार तीन लोगों को कुचलती हुई एक नाले में जा गिरी।इस पूरे हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार युवक अचानक गलत साइड पर आ गए, तभी सामने से आ रही कार की बाइक भीषण टक्कर हो गयी। इसके बाद बेकाबू कार आगे जाकर अन्य लोगों को भी टक्कर मारती है।

इस हादसे में घायल पांच लोगों में से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछल कर सड़क पर गिरे।जिसमें दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं तीन लोगों को कुचलती हुई आड़ी कार नाले में जा घुसी।

यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

You missed

error: Content is protected !!