सरोवर नगर नैनीताल का 183वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल का 183वां जन्मदिन सोमवार को तल्लीताल के बिशप शॉ स्कूल में धूमधाम से  मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने किया।सरोवर नगरी में धूमधाम से मनाया गया नैनीताल का 183वां जन्मदिन

सभी को नैनीताल के जन्मदिन की बधाई दी। जिसके बाद केक काटकर नैनीताल का जन्मदिन मनाया गया। स्कूली बच्चों के साथ ही पर्यटकों को भी नैनीताल के जन्मदिन पर केक खिलाया गया।सरोवर नगरी में धूमधाम से मनाया गया नैनीताल का 183वां जन्मदिन
बता दें कि 18 नवंबर 1841 को अंग्रेज व्यापारी पी बैरन यहां पहुंचे और नैनीताल के सौंदर्य से प्रभावित होकर इसे दुनिया की नजरों में लाए।

अंग्रेज व्यापारी के आने की तारीख को ही नैनीताल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है 18 नवंबर को ही पी बैरन नैनीताल आए थे।

इस दौरान भवाली एसोसिएशन के सचिव केसी सुयाल ने कहा की नैनीताल पर्यटन नगरी है जिसका अस्तित्व बचाना है, जिसको बचाना आवश्यक है, भारी दबाव को रोकना है जिससे शहर बच सके। उन्होंने कहा की शहर में सौ नालों का निर्माण किया है।

ताकि झील बच सके नालों के जरिये पानी नैनी झील में जा सके और मालवा रुक जाएं। पहले नैनीताल में इतना भार नहीं था जिसके बाद आवादी बढ़ने लगी और लोगों द्वारा बढ़े बढ़े निर्माण किए गए।

मनमाने तरीके से कंस्ट्रक्शन कार्य करने लगे जिससे भूस्खलन की स्थिति बढ़ने लगी है चाहे वो बालियानाला, ठंडी सड़क, समेत अन्य जगह हो रहा है। अगर अवैध निर्माण को रोका जा सके तो तब नैनीताल को बचाया जा सकता है।

इस दौरान स्व.दीपक बिष्ट की पत्नी और मानवाधिकार बाल विकास विंग की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी बिष्ट ने कहा कि दीपक ने ही नैनीताल का जन्मदिन मनाना शुरू किया था और आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके ओर से शुरू किए गए सभी कार्यों को वह आगे भी निरन्तर जारी रखेंगी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से शुरू हुआ दुर्गा महोत्सव, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.