ब्रेकिंग न्यूज़

सरोवर नगरी नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक राज्य आंदोलनकारी वह पूर्व दर्जा मंत्री रईस भाई बने किसन प्रदेश अध्यक्ष 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर के वरिष्ठ नागरिक, राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रईस अहमद कादरी (रईस भाई) को भारतीय किसान यूनियन का उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ दादा जी की सहमति से संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जवाबदेह कार्यशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष लाल सिंह द्वारा जारी पत्र में रईस भाई पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा गया है कि वह अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा यूनियन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रईस अहमद कादरी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, एडवोकेट अनुपम कबडवाल, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह सिजवाली, पूर्व सभासद राजेन्द्र परगाई, राजेन्द्र व्यास, गैस सिंह, नवीन तिवाड़ी, इमरान (डायमंड), दिलशाद हुसैन, वकील सलमानी, पूर्व चेयरमैन सचिन नेगी, सभासद कैलाश अधिकारी, दिनेश खेतवाल, सभासद अंकित चन्द्रा, लीला बोरा और बिशन सिंह मेहता सहित कई लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.