ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उच्च न्यायालय नैनीताल में राष्ट्रिय लोक अदालत का आयोजन हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी द्वारा किया गया है। इस लोक अदालत में मुख्यतया श्रम कानून सम्बन्धी केस, अपराध सम्बन्धी केस, वैवाहिक मतभेद के और मिसलेनियस के मामले में सुनवाई हुई।

न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने पारिवारिक, अपराधिक, एक्सीडेंट इंसियौरेन्स, संपत्ति विवाद और वैवाहिक मसलों समेत अन्य वादों का निस्तारण किया।

वादों का निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विभिन्न विभागों से अधिकारी भी लोक अदालत में पहुंचे थे। अदालत में प्रदेशभर से वादी अपने मामलो के निस्तारण के लिए पहुंचे थे।

न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने कहा लोक अदालतों में छोटे मुकदमों को आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है ताकि अदालतों में वर्क लोड को कम करने के साथ ही छोटे मुकदमों में चलने वाली लम्बी प्रकिया से वादी को राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.