ब्रेकिंग न्यूज़

लोश्ज्ञानी गांव की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी होने की ओर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के दिए निर्देश

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक स्थित लोश्ज्ञानी गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaida राम सिंह कैड़ा ने बताया कि नावली नामक स्थान से लोश्ज्ञानी गांव तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए आवश्यक वन एवं पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां प्राप्त हो गई हैं।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित थे, जिसके कारण उन्हें आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति पहले ही दिलाई जा चुकी थी, लेकिन वन एवं पर्यावरण विभाग से विधिवत अनुमति नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

अब सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को मोटर मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नावली से लोश्ज्ञानी गांव तक मोटर मार्ग निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की दिशा में हुई इस प्रगति पर खुशी जताते हुए मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल ने आयोजित की आउटरीच कार्यशाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.