ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

नैनीताल। NEET (UG) Re-Exam 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने जनपद के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए सतर्क निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या अव्यवस्था की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.