ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

पड़ोसी विवाद पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग,तीन लोग गंभीर रूप से घायल,इलाके में दहशत का माहौल

अल्मोड़ा। धौलछीना थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत मंगलता में एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह पड़ोस के मकान में छत डालने के लिए मिस्त्री को दिखाकर सड़क पर लौटे ही थे कि पड़ोसी राजू उर्फ राजेंद्र सिंह नेगी (55) ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसी दौरान अर्जुन की पत्नी दीपा देवी और पुत्र मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। वह घर से बंदूक लेकर आया और तीनों पर फायर झोंक दिया।

फायरिंग में अर्जुन सिंह, दीपा देवी और मनजीत सिंह को छर्रे लगे और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त कारतूस और खोखा बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोडके के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : न्यूनतम ₹15,000 मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.