ब्रेकिंग न्यूज़

सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का चयन

नैनीताल। ऐतिहासिक संस्था सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को सीआरएसटी कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के बजट, विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं की समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की एक स्वर में सराहना की।

बैठक में संरक्षक कैप्टन एल.एम. साह की उपस्थिति में नई द्विवर्षीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदीश बवाड़ी को अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष, डॉ. मनोज बिष्ट को महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली को उपसचिव तथा धर्मेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी फुटबॉल प्रतियोगिता (4×9) को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। बैठक में संस्था के अनुशासन, संगठनात्मक मजबूती तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। साथ ही नए वित्तीय वर्ष के बजट को आम सहमति से स्वीकृति प्रदान की गई।

इस अवसर पर जगदीश लोहनी, अंबादत्त बवाड़ी, प्रो. ललित तिवारी, विनोद साह, पवन खनायत, रवि साह, अपूर्व बिष्ट, पवन साह, गोपाल बिष्ट, भास्कर साह, मनीष साह, दिव्यंत साह, विश्वकेतु वैद्य सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को 72.36 लाख रुपये स्वीकृत,जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.