ब्रेकिंग न्यूज़

गायब लड़की मामले में आया नया मोड़, प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, प्रेमी गया जेल, प्रेमिका परिजनों संग लौटी घर

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शुक्रवार देर शाम पंगोट के बगड़ तल्ला तोक तोला निवासी गोधन सिंह मेहरा की लगभग 22 वर्षीय पुत्री सुमन मेहरा अचानक घर से गायब हो गयी।

ग्रामीणो की गुलदार के ले जाने की शंका पर शुक्रवार रात से ही वन विभाग व ग्रामीण आसपास के जंगलों में लड़की की तलाश करते रहे  थे लेकिन शनिवार शाम को पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाकर लड़की को एक मुस्लिम युवक के साथ नैनीताल के एक होटल में पकड़ा था।

इसके बाद युवक व युवती  को कोतवाली में लाया गया। जहां पर काउंसलिंग के बाद रविवार को जब लड़की के बयान दर्ज किए गए तो लड़की ने नैनीताल निवासी असीम पर अपहरण के आरोप लगाए है।

बता दे कि लड़का लड़का शारीरिक रूप से विकलांग है।

बता दे कि शुक्रवार रात सीसीटीवी फुटेज में लड़की आराम से होटल में टहलती हुई नजर आ रही है। लेकिन अब लड़की का कहना है कि लड़के द्वारा उसको बहला फुसलाकर लाया गया।

जबकि लड़के के अनुसार लड़की ने घटना वाले दिन शुक्रवार को उसे फोन कर अपने घर बुलाया था और कहा था कि अगर तुझे मुझसे शादी करनी है तो आज ही आना होगा तभी में उसको लेने उसके घर गया था। और गुलदार वाली कहानी भी लड़की ने ही रची थी।

जबकि लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व डीएसबी से एमए करते समय सोशल मीडिया के जरिये असीम जलाल से पहचान हुई थी। तभी उसने उसकी एक मदद की थी तो तब उन्होंने एक दूसरे के साथ अपने फोन नंबर तभी साझा कर लिए थे।

घटना वाले दिन भी परिवार को नुकसान पहुचाने की धमकी देकर उसको अगवा कर लिया गया।

लेकिंन अब भी सवाल यही है कि इस पूरे मामले में आखिर दोषी कौन है।नैनीताल : गायब लड़की मामले में नया मोड़, प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप…

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.