ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. लोहनी वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर कार्यरत हैं। राजभवन की ओर से उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रो. लोहनी का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से जुड़े शिक्षक एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रो. संजय पंत, प्रो. अमित जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. एस.एस. बरगली, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, राकेश कुमार, डॉ. सावित्री कैरा, डॉ. शीर्ष मौर्य, डॉ. रीना सिंह, नवीन पनेर तथा डॉ. चंद्रकला रावत सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त कुलपति का स्वागत किया।

वहीं, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी एवं डॉ. शिवांगी ने पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर प्रो. लोहनी का अभिनंदन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, नवाचार और प्रशासनिक व्यवस्था के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संस्थान को मिलने की बात कही।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलिकोट में जलजनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर, 94 घरों में पहुंची टीमें; 113 लोगों की स्क्रीनिंग और 3900 क्लोरीन टैबलेट वितरित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.