ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजार

ओखलकांडा-धारी में तेंदुआ आतंक पर आंशिक राहत, एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद

भीमताल। ओखलकांडा और धारी विकासखंडों में बीते कुछ समय से तेंदुओं की दहशत के बीच मंगलवार को वन विभाग को एक और सफलता मिली है। बड़ौन रेंज के करालीगढ़ बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत चमोली में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया।

सुबह ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को देख इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी।

अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने बताया कि ओखलकांडा और धारी क्षेत्र में अब तक कुल पांच तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है। हालांकि, हाल के दिनों में तीन महिलाओं की मौत के मामलों में शामिल आदमखोर तेंदुआ कौन सा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पकड़े गए सभी तेंदुओं के डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाएं। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और अन्य संभावित इलाकों में भी पिंजरे लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.