ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशानुसार हल्द्वानी शहर को हरियाली और सुंदरता की ओर अग्रसर करने के लिए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर कुल 1000 पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया अभियान के पहले चरण में नैनीताल रोड पर 200 पेड़ लगाए जा रहे हैं।

इस कार्य के लिए गड्ढे खोदने और पौधे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रजातियों के वृक्ष लगाए जा रहे हैं।

जिनमें ब्रश रेड, चंपा, फाइकस, बॉटल पाम, गुलमोहर और मोल्सरी जैसे आकर्षक और उपयोगी पेड़ शामिल हैं।प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि जिन स्थानों पर अधिक जगह उपलब्ध होगी।

वहां पाकड़ और पीपल जैसे बड़े छायादार वृक्ष भी रोपे जाएंगे। यह अभियान न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के 69 बांडधारी डॉक्टर लापता, मेडिकल कॉलेज भेजेगा लीगल नोटिस

You missed

error: Content is protected !!