ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नथुवाखान में जिला संवाद कार्यक्रम में किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर

 रिपोर्टर : गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान क्षेत्र में चेष्टा संस्था द्वारा जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किशोरियों और युवतियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिससे संवाद को और प्रभावी बनाया जा सका।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी और उन्हें जागरूक रहने के साथ-साथ समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

चेष्टा संस्था के कार्यक्रम अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा क्षेत्र में किशोरियों और युवतियों के स्वास्थ्य को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संस्था द्वारा अब तक चलाए गए जागरूकता अभियानों और उनके सकारात्मक प्रभावों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नथुवाखान की प्रभारी शिवानी भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ ब्लॉक की आरकेएस कोऑर्डिनेटर विमला ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर आशा फैसिलिटेटर गरिमा, सामाजिक कार्यकर्ता मंजू डालाकोटी, कंचन बिष्ट, ममता बिष्ट, तुलसी, चित्रा, रिंकू, नीतू सहित कई स्थानीय महिलाएं और किशोरियां उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अप्रैल 2026
error: Content is protected !!